लाइव न्यूज़ :

अगले नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल आर हरि कुमार

By भाषा | Updated: November 10, 2021 00:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि नौसेना के वर्तमान प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद, 30 नवंबर को इस बल की कमान वाइस एडमिरल आर हरि कुमार संभालेंगे।

वाइस एडमिरल कुमार अभी पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘सरकार ने पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। यह आदेश 30 नवंबर को दोपहर बाद से प्रभाव में आएगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि एडमिरल सिंह के बाद वरिष्ठतम अधिकारी वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला हैं जो दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं लेकिन वह भी 30 नवंबर को ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वाइस एडमिरल चावला के बाद वरिष्ठतम नौसैन्य अधिकारी वाइस एडमिरल कुमार ही हैं।

वाइस एडमिरल कुमार का जन्म 12 अप्रैल 1962 को हुआ था। वह भारतीय नौसेना की एक्जीक्यूटिव शाखा में एक जनवरी 1983 को शामिल हुए थे।

नौसेना में करीब 39 वर्ष के लंबे और उल्लेखनीय कार्यकाल में वाइस एडमिरल कुमार ने कई जिम्मेदारियां संभालीं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल