लाइव न्यूज़ :

वाइस एडमिरल दासगुप्ता ने पूर्वी नौसेना कमान के एफओसी-इन-सी के तौर पर पदभार संभाला

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता ने पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) का बुधवार को पदभार संभाल लिया। इसका मुख्यालय आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में है।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र दासगुप्ता 1985 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे और वह नौवहन के विशेषज्ञ हैं।

वह चार अहम पोतों की कमान संभाल चुके हैं जिनमें आईएनएस निशंक, आईएनएस कार्मुक, आईएनएस तबर और विमानवाहक पोत आईएनएस विराट शामिल है।

वाइस एडमिरल दासगुप्ता ने वाइस एडमिरल एबी सिंह की जगह ली। सिंह को पश्चिमी नौसेना कमान का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बनाया गया है। इसका मुख्यालय मुंबई में है।

नए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार मंगलवार को बल की बागडोर संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाल लिया है।

उन्होंने वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला का स्थान लिया है। चावला करीब चार दशकों की सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग