लाइव न्यूज़ :

भदोही: कुएं में अजीबोगरीब घटना से दहला गांव, प्रशासन ने खाली कराया गांव

By भाषा | Updated: October 13, 2019 20:34 IST

Open in App

भदोही के पिपरी गांव में एक अजीबोगरीब घटना में एक पक्के कुएं की तलहटी में तेज आवाज़ के साथ लगातार हो रहे कम्पन के कारण लोगों में दहशत है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग गांव से पलायन कर रहे हैं। प्रशासन ने भी आसपास के लोगों से एहतियातन घर खाली करने के लिए कहा है और कुएं के पास बैरिकेडिंग कर दी है।

पिपरी गांव के प्रधान राम नरेश यादव के मुताबिक गांव के सार्वजनिक कुएं में बनी गहरी सुरंग देख पूरे गांव में डर का माहौल है। प्रधान के मुताबिक पिछले दिनों की भारी बारिश के बाद पिछले चार दिनों से कुएं के अंदर से तेज़ आवाज़ के साथ आसपास भूकंप की तरह कम्पन होने लगा।

गांव के निवासी मनीष मौर्या के मुताबिक इस खौफ की वजह से बड़ी संख्या में लोग गांव छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गये हैं। भदोही के तहसीलदार बी. डी. गुप्ता ने रविवार को बताया कि कुएं के आसपास के लोगों को एहतियातन घर खाली करने को कहा गया है।

इसके साथ कुएं के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुएं के अंदर खाली बनी सुरंग जैसी जगह पर पानी दिख रहा है। वह कितनी दूर तक है इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। जब तक वह सुरंग पूरी तरह से बैठ नहीं जाता तब तक कुछ किया नहीं जा सकता। प्रशासन के पास इसके लिए कोई बजट भी नहीं है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया