लाइव न्यूज़ :

वायकॉम स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन ने रूपहले पर्दे के लिए फिल्म स्लेट की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 22, 2021 17:10 IST

Open in App

मुंबई, 22 सितंबर वायकॉम 18 स्टूडियोज ने करण जौहर निर्देशित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘जुग जुग जीओ’ समेत कई बहु प्रतीक्षित हिंदी फिल्मों को रूपहले पर्दे पर लाने के लिए धर्मा प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाया है।

इस करार के तहत दोनों कंपनियां शकुन बत्रा की अगली फिल्म और शशांक खेतान के फीचर प्रोजेक्ट पर परस्पर सहयोग करेंगी। शकुन बत्रा की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी ओर धैर्य कारवा अभिनय कर रहे हैं जबकि खेतान के प्रोजेक्ट में विकी कौशल, कियरा आडवाणी एवं भूमि पेडनेकर अहमद किरादरों में हैं।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धमेंद्र, जया बच्चन , शाबना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं । राज मेहता निर्देशित फिल्म ‘जुग जुग जीओ’ में अनिल कपूर, नीतू सिंह कपूर, वरूण धवन और कियारा आडवाणी की प्रमुख भूमिकाएं है।

जो फिल्में इस करार का हिस्सा हैं, वे निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और अगले 18-24 महीने में उनके रिलीज होने की संभावना है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वायकॉम 18 स्टूडियोज को इन फिल्मों का सेटेलाइट अधिकार भी मिल गया है।

वायकॉम 18 स्टूडियोज के सीओओ अजी अंधार ने कहा कि फिल्म स्लेट के निर्माण से संबद्ध करार से जौहर और धर्मा प्रोडक्शन के साथ उनका दीर्घकालिक संबंध मजबूत हुआ है।

फिल्म स्लेट में फिल्म के बारे में विविध जानकारियां दिखायी जाती हैं।

जौहर ने कहा कि धर्मा प्रोडक्टशन की हर फिल्म सिनेमा प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस साझेदारी से इसकी सक्षमता और बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए