लाइव न्यूज़ :

विहिप द्वारका में हज हाउस का विरोध करेगी, केजरीवाल से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को कहा कि वह यहां द्वारका में सरकारी जमीन पर ‘किसी भी कीमत पर’ हज हाउस नहीं बनने देगी और उसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेद्र जैन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यू) ग्राम पंचायतों के समूहों एवं जन प्रतिनिधियों के ‘जबर्दस्त विरोध’ के बावजूद हज हाउस का निर्माण करने के अपने फैसले पर आगे बढ़ने पर अड़ी हुई है ।

उन्होंने मुख्यंमत्री पर ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ अपनाने का आरोप लगाया है । उन्होंने यहां तक कहा कि केजरीवाल अल्पसंख्यक समुदाय का वोट पाने के लिए ‘‘किसी भी सीमा’’ तक जा सकते हैं।

जैन ने कहा, ‘‘ विहिप किसी भी कीमत पर उस स्थान पर हज हाउस का निर्माण नहीं होने देगी। लोग हज हाउस की एक एक ईंट ले जायेंगे.... हम अरविंद केजरीवाल को इस फैसले पर पुनर्विचार करने का कुछ समय देते हैं।

बाद में उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार को हज हाउस का विचार त्याग देना चाहिए, घुसपैठियों एवं जिहादियों की सेवा नहीं करनी चाहिए तथा हिंदू समाज की देखभाल भी करनी चाहिए। अन्यथा, राष्ट्रीय राजधानी का समाज सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा।’’

पिछले सप्ताह पुलिस ने प्रस्तावित हज हाउस के निर्माण के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे कई लोगों के खिलाफ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशानिर्देशों का उल्लघंन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए की एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं