लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में राम मंदिर निर्माण के लिये धन जुटाने को व्यापक संपर्क अभियान चलाएगी विहिप

By भाषा | Updated: December 28, 2020 17:54 IST

Open in App

कोयंबटूर, 28 दिसंबर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिये धन जुटाने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने देश भर में 15 जनवरी से व्यापक संपर्क कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। परिषद के एक शीर्ष पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विहिप के महासचिव मिलिंद परांदे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मकर संक्रांति पर शुरू हो रहे कार्यक्रम के जरिये परिषद भक्तों को जानकारी देने और उनसे दान लेने के लिये चार लाख गावों में 11 करोड़ परिवारों से संपर्क करेगी जिससे वे भी राम मंदिर निर्माण में हिस्सा ले सकें।

उन्होंने कहा कि विहिप ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर भक्तों से दान संग्रह के काम की जिम्मेदारी ली है और इसमें करीब एक लाख स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

मंदिर के निर्माण की अनुमानित लागत करोड़ों में होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह भगवान राम के प्रति करोड़ों हिंदुओं की भक्ति का ही नहीं बल्कि हिंदू गौरव का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय पारदर्शिता कायम रखने के लिये स्वयंसेवकों के पास 10,100 और 1000 रुपये के कूपन के साथ ही रसीद पुस्तिका भी उपलब्ध होगी जो लोगों को मंदिर के नाम के दुरुपयोग से रोकेगी।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कार्यक्रम के दौरान 10 हजार गांवों में 50 लाख परिवारों से संपर्क किया जाएगा और 5000 शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में करीब 90 हजार स्वयंसेवक जाएंगे।

परांदे नेकहा कि मंदिर 360 फुट लंबा, 235 फुट चौड़ा और 161 फुट की ऊंचाई वाला होगा जिसमें तीन मंजिलें और पांच शिखर होंगे। उनके मुताबिक इसे ढाई से तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा।

हिंदू समाज के बाहर के लोगों से संपर्क किये जाने के बारे में पूछे जाने पर परांदे ने कहा कि न्यास किसी भी श्रद्धालु से दान का स्वागत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग