विहिप राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने की खातिर कर्नाटक में 5 लाख स्वयंसेवक तैनात करेगी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:44 IST2020-12-22T15:44:10+5:302020-12-22T15:44:10+5:30

VHP will deploy 5 lakh volunteers in Karnataka to raise funds for Ram temple construction | विहिप राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने की खातिर कर्नाटक में 5 लाख स्वयंसेवक तैनात करेगी

विहिप राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने की खातिर कर्नाटक में 5 लाख स्वयंसेवक तैनात करेगी

बेंगलुरू, 22 दिसंबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए अगले साल 15 जनवरी से 27 फरवरी के बीच कर्नाटक में चंदा जुटाने के लिए अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत पांच लाख से अधिक स्वयंसेवक घर-घर जाकर चंदा जुटाएंगे।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कुमार ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम स्वयंसेवकों का एक लाख का समूह बनाएंगे जो राज्य के 27,500 गांवों में जाएंगे और 'निधि सम्मान' (मंदिर के लिए चंदा) प्राप्त करने के लिए 90 लाख भक्तों से संपर्क करेंगे।

मंदिर के लिए राशि एकत्र करने की योजनाओं का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि राज्य में चंदा अभियान की निगरानी के लिए श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारी एन थिप्पेस्वामी कर्नाटक समिति के सचिव होंगे।

समिति का मार्गदर्शन करने के लिए संतों की एक समिति होगी।

कुमार ने कहा कि 10 रुपये, 100 रुपये, 1,000 रुपये के टोकन के जरिए राशि एकत्र की जाएगी। 2,000 रुपये से अधिक का दान देने वालों को रसीद दी जाएगी।

दान दी गई राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के तहत छूट मिलेगी।

चंदे की रकम भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बडौदा और पंजाब नेशनल बैंक में जमा करायी जाएगी।

कुमार ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी।

उन्होंने कहा कि विहिप इसे एक और मंदिर नहीं बल्कि सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक पुनर्जीवन का माध्यम मानती है।

कुमार ने कहा, "हम एक सौहार्दपूर्ण समाज बनाने के लिए इस मंदिर के साथ जाति, क्षेत्र और भाषा से जुड़े सभी मतभेदों को दूर करना चाहते हैं...।"

उन्होंने कहा कि विहिप किसी भी सरकार, नगर निगम या किसी भी सरकारी निकाय से चंदा नहीं लेगी।

उन्होंने लोगों से मंदिर निर्माण के लिए उदारता से दान देने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: VHP will deploy 5 lakh volunteers in Karnataka to raise funds for Ram temple construction

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे