लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के 18 हजार गांवों से धनराशि इकट्ठा करेगी विहिप

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:10 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 दिसम्बर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से धनराशि इकट्ठा करने के वास्ते 15 जनवरी से गुजरात के सभी 18 हजार गांवों का दौरा करेंगे। संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने बताया कि उनका संगठन धनराशि इकट्ठा करने की कवायद के तहत ‘‘5.23 लाख गांवों में रहने वाले 65 करोड़ हिंदुओं’’ से संपर्क करने के लिए देशभर में कुछ 40 लाख स्वयंसेवकों को तैनात करेगा।

जैन ने कहा, ‘‘गुजरात में 18,556 गांव हैं और हम सभी में जायेंगे। हमारे स्वयंसेवक राम मंदिर के लिए धन जुटाने के अभियान के तहत हर हिंदू से संपर्क करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों से मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि जैन समुदाय ने मंदिर निर्माण के लिए चांदी की एक ईंट भेंट की है जिसका वजन 25 किलोग्राम है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘हमने सरकार या कुछ चुनिंदा कारोबारियों से पैसा नहीं लेने का फैसला किया है। राम मंदिर पूरे राष्ट्र के योगदान से बनाया जाएगा।’’

विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि सूरत में एक प्रमुख हीरा कंपनी, श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स के संस्थापक चेयरमैन गोविंद ढोलकिया को विहिप की समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो गुजरात में धनराशि जुटाने के अभियान का नेतृत्व करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग