लाइव न्यूज़ :

VHP प्रवक्ता ने कुतुब मीनार को बताया विष्णु मंदिर का गरुड़ स्तंभ, कहा सभी 27 मंदिरों का पुनर्निर्माण कर हिंदुओं को सौपा जाए वरना जाएंगे कोर्ट

By आजाद खान | Updated: April 10, 2022 08:56 IST

मामले में बोलते हुए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा है, "कुतुब मीनार को 27 मंदिरों को ध्वस्त करने के बाद प्राप्त सामग्री से बनाया गया था।"

Open in App
ठळक मुद्देविहिप ने शनिवार को कुतुब मीनार का दौरा किया था। दौरे के बाद कुतुब मीनार को हिंदुओं को सौंपने की बात कही है। कुतुब मीनार नहीं दिए जाने पर कोर्ट जाने की बात भी कही है।

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने शनिवार को कुतुब मीनार (Qutub Minar) परिसर का दौरा कर वहां मौजूद मंदिरों का पुनर्निर्माण करने की बात कही है। विहिप ने यह भी कहा कि वहां पर हिंदू अनुष्ठानों को फिर से शुरू करने की इजाजत भी देनी चाहिए। इस दौरे में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल सहित कई और लोग और नेताओं ने भी कुतुब मीनार का दौरा किया था। कुछ दिनों से कुतुब मीनार को लेकर नया विवाद छिड़ा है जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस कड़ी में विहिप के बयान ने कुतुब मीनार को लेकर सियासत को और बढ़ा दिया है। 

क्या कहा विहिप ने

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शनिवार को मांग की कि सरकार कुतुब मीनार परिसर में प्राचीन मंदिरों का को फिर से शुरू करने की अनुमति दे। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल सहित संगठन के अन्य नेताओं द्वारा स्मारक परिसर का दौरा किए जाने के बाद उक्त मांग उठाई गई है। कुतुब मीनार परिसर के दौरे के बारे में पूछे जाने पर बंसल ने बताया, ''हमने स्मारक के प्रमुख हिस्सों का दौरा किया और हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थिति को देखना दिल दहला देने वाला था। कुतुब मीनार को 27 मंदिरों को ध्वस्त करने के बाद प्राप्त सामग्री से बनाया गया था।'' उन्होंने कहा, ''हम मांग करते हैं कि उन सभी 27 मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जाए, जिन्हें पूर्व में गिराया गया था और हिंदुओं को वहां पूजा करने की अनुमति दी जाए।''

आपको बता दें कि एबीपी की एक खबर के अनुसार, विहिप के विनोद बंसल ने यह भी दावा किया है कि कुतुब मीनार किसी विदेशी ने नहीं बनाया है बल्कि ये विष्णु मंदिर का गरुड़ स्तंभ है, जिसे विष्णु स्तंभ भी कहा जाता था। 

कुतुब मीनार नहीं सौंपा गया तो विहिप जाएगी कोर्ट-विनोद बंसल

मामले में बोलते हुए विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि सरकार और संबंधित एजेंसियां को चाहिए की कुतुब मीनार को हिंदुओं को सौंप दे ताकि वे यह पूजा-पाठ कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार उनकी बात नहीं सुनेगी तो वे इसके लिए कोर्ट भी जाएंगे। 

टॅग्स :भारतNew Delhiवीएचपीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन