लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला प्रत्यक्ष युद्ध है, POK के सभी आतंकी अड्डों को नष्ट करे भारत सरकार: विहिप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2019 13:22 IST

पुलवामा हमले के बाद पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृहमंत्री और अरुण जेटली शामिल थे...

Open in App

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह प्रत्यक्ष युद्ध है और आशा करते हैं कि भारत सरकार उसका उसी अंदाज में जवाब देगी। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने अपने बयान में कहा, ‘‘हम विश्वास करते हैं कि भारत सरकार इस सम्बन्ध में संकल्पपूर्वक सभी आवश्यक कदम उठाएगी जिनमें पाक तथा पाक-अधिकृत कश्मीर में चल रहे सभी आतंकी अड्डों को नष्ट करना शामिल है। 

यह छद्मयुद्ध नहीं बल्कि प्रत्यक्ष युद्ध है और हमें आशा है कि भारत सरकार उसका उसी तरह जबाव देगी। उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक चुनौती है और विश्व समुदाय को इन घटनाओं तथा उनको जन्म देने वाली विचारधारा का सामना करने के लिए खडा होना होगा, विशेष तौर पर उन लोगों को अब आगे आना जरूरी है जो मानते हैं कि इस्लाम विश्व बंधुत्व और शान्ति का धर्म है।

कुमार ने कहा कि जैश ए मुहम्मद पाकिस्तान स्थित और पाक-समर्थित आतंकी संगठन है। उसके प्रमुख अजहर मसूद को आतंकी घोषित करने में चीन का वीटो अवरोध बना है। इस अपवित्र गठजोड़ को रोकना होगा।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष ने कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा आज जम्मू बंद के साथ देश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर आतंकी पाकिस्तान का पुतला दहन किया जाएगा। दिल्ली में यह प्रदर्शन आज दोपहर 12 बजे जंतर मंतर पर होगा।

पुलवामा में दिल दहला देने वाले आतंकी हमले में सीआरपीएफ़ के 49 जवानों की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक वीडियो जारी करके आदिल अहमद डार नामक आतंकी को इस हमले का लिए जिम्मेदार बताया।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफवीएचपीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल