लाइव न्यूज़ :

विहिप ने भारत में तबलीगी जमात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग उठायी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बृहस्पतिवार को मांग उठायी कि सरकार भारत में तबलीगी जमात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए। साथ ही विहिप ने दारुल उलूम देवबंद और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर निशाने साधते हुए आरोप लगाया कि ये तबलीगी जमात को ''प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष'' तौर से मदद पहुंचाते हैं।

विहिप ने एक बयान में यह भी मांग की कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज इमारत और तबलीगी जमात के बैंक खातों को सील किया जाए और इसके ''आर्थिक जरियों और संसाधनों'' के बारे में पता लगाया जाना चाहिए।

विहिप ने आरोप लगाया, '' ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया तबलीगी जमात और इसके निजामुद्दीन मरकज के गैर-कानूनी कामों के कारण आज गंभीर परेशानी में है।''

बयान में मांग की गई कि भारत में तबलीगियों, तबलीगी जमात और इज्तिमा (धार्मिक जुटान) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने तबलीगी जमात और अल-अहबाब को ''समाज के लिए खतरा और आतंकवाद का द्वार'' करार देते हुए इन संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं