लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर विहिप ने किया विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:13 IST

Open in App

कोलकाता, 19 अक्टूबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की पश्चिम बंगाल इकाई ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ मंगलवार को कोलकाता में प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के उप उच्चायोग को एक ज्ञापन सौंप कर इन हमलों पर 'गहरी चिंता' व्यक्त की।

विहिप सदस्यों ने एस्प्लेनेड में रानी रश्मोनी एवेन्यू में विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला करने वालों और मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को संबोधित अपने ज्ञापन में हिंदू संगठन ने कहा कि वह अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों पर बर्बरतापूर्ण हमलों को लेकर काफी चिंतित है।

विहिप ने बांग्लादेश सरकार से हिंदू समुदाय के लोगों के अलावा उनकी जीवन पद्धति, संस्कृति और विरासत की रक्षा करने का आग्रह किया।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पिछले सप्ताह कहा था कि सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि दोषियों को ढूंढ़कर दंडित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह