लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर विहिप ने बंगाल और असम में किया विरोध- प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 19, 2021 23:03 IST

Open in App

गुवाहाटी/कोलकाता, 19 अक्टूबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ मंगलवार को पश्चिम बंगाल और असम में प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम बहुल देश में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए सुरक्षा की भी मांग की।

कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान विहिप सदस्यों ने बांग्लादेश के उप उच्चायोग को एक ज्ञापन सौंप कर इन हमलों पर 'गहरी चिंता' व्यक्त की।

विहिप सदस्यों ने एस्प्लेनेड में रानी रश्मोनी एवेन्यू में विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला करने वालों और मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को संबोधित अपने ज्ञापन में हिंदू संगठन ने कहा कि वह अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों पर बर्बरतापूर्ण हमलों को लेकर काफी चिंतित है।

विहिप ने बांग्लादेश सरकार से हिंदू समुदाय के लोगों के अलावा उनकी जीवन पद्धति, संस्कृति और विरासत की रक्षा करने का आग्रह किया।

असम में विहिप की युवा शाखा बजरंग दल ने गुवाहाटी में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने वाली तख्तियां लिए बजरंग दल के सदस्यों ने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नारे लगाए।

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के मंच सनातन धर्म ऐक्य द्वारा होजई जिले के लुमडिंग में एक रैली भी निकाली गई।

पूर्वोत्तर राज्य के विपक्षी सांसदों ने कहा कि केंद्र को पड़ोसी देश में हिंदुओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां की सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख एवं लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा, ‘‘यह एक सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा करे। लेकिन हमने देखा है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।’’

धुबरी के सांसद बदरुद्दीन अजमल ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। उन्होंने केंद्र से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयासों का उपयोग करने का आग्रह किया।

कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर बांग्लादेश अल्पसंख्यकों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफल रहता है तो नरेंद्र मोदी सरकार को बांग्लादेश को सहायता देना बंद कर देनी चाहिए।

बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पिछले सप्ताह कहा था कि सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि दोषियों को ढूंढकर दंडित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?