लाइव न्यूज़ :

विहिप ने पंढरपुर वारी की मंजूरी की मांग को लेकर ‘भजन प्रदर्शन’ किया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:24 IST

Open in App

नागपुर, 17 जुलाई विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राज्य सरकार से वार्षिक पंढरपुर वारी (यात्रा) की अनुमति देने की मांग को लेकर ‘वारकरी’ समुदाय के सदस्यों के साथ यहां शनिवार को ‘भजन प्रदर्शन’ किया।

वारकरी भगवान विट्ठल के अनुयायी होते हैं जो महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पंढरपुर मंदिर शहर तक ‘वारी’ (यात्रा) निकालते हैं। आषाढ़ी एकादशी के लगभग 15-20 दिन पहले से ही वारकरी यानी तीर्थयात्री पालकियों के साथ पंढरपुर की यात्रा के लिए पैदल निकलते हैं | कोविड-19 महामारी के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने इस साल यह पदयात्रा रद्द कर दी।

विहिप ने यह मांग करते हुए नागपुर शहर में संविधान चौक पर प्रदर्शन किया कि वारकरी समुदाय को पदयात्रा निकालने की मंजूरी दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर ‘भजन’ गाए।

विहिप नेता सनतकुमार गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विहिप ने वारकरी समुदाय और अन्य संगठनों के सदस्यों के साथ विदर्भ में ‘भजन आंदोलन किया। इसके बाद हमारी मांगों का ज्ञापन पत्र क्षेत्र में जिलों के जिलाधीशों को सौंपा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है