जमशेदपुर में विहिप नेता पर हमला

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:11 IST2021-09-09T16:11:52+5:302021-09-09T16:11:52+5:30

VHP leader attacked in Jamshedpur | जमशेदपुर में विहिप नेता पर हमला

जमशेदपुर में विहिप नेता पर हमला

जमशेदपुर, नौ सितंबर झारखंड में जमशेदपुर के समीप बागबेरा थानाक्षेत्र में एक रेलवे परिसंपत्ति के पास बदमाशों ने विश्व हिदू परिषद के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी।

पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. तमिल वरनान ने बताया कि बबलू कुमाल सिंह को दो व्यक्तियों ने गोली मार दी।

विहिप की जमशेदपुर महानगर समिति के सचिव दीपक वर्मा ने बताया कि सिंह बागबेरा समिति के अध्यक्ष थे।

सिंह को गोलियां लगी और उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रह है। वरनान ने बताया कि पांच से छह राउंड गोलियां चलायी गयीं और यह घटना इलाके में दबदबे को लेकर हुई।

जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि क्या सिंह विहिप कार्यकता थे तब उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें अबतक इस बारे में कुछ भी ज्ञात नहीं है, मामले की जांच चल ही है। वरनान के अनुसार सिंह ने दो व्यक्तियों का नाम लिया है जिन्होंने उनपर गोलियां चलायीं। घटनास्थल से पुलिस को कुछ खाली कारतूस मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: VHP leader attacked in Jamshedpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे