लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आम नागरिकों की हत्या पर विहिप ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कश्मीर में आम नागरिकों की आतंवादियों द्वारा हत्या किए जाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार से ‘‘जिहादी आतंकवाद’’ पर रोक लगाने के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाने का आग्रह किया।

विहिप ने साथ ही कश्मीर घाटी में हिंदुओं का पुनर्वास सुनिश्चित करने का अनुरोध किया ताकि आतंकवाद का सफाया हो सके।

विहिप के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्र सरकार जिहादी आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए तथा हिंदुओं के पुनर्वास व घाटी में उनके स्वच्छंद विचरण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करे।’’

उन्होंने घोषणा की कि हिंदुओं की लगातार हो रही नृशंस हत्याओं के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार को देशभर में प्रदर्शन कर आतंकी पाकिस्तान का पुतला दहन करेंगे।

कश्मीर के पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विहिप का प्रत्येक कार्यकर्ता व हिन्दू समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत जहरीले सांपों का सिर कुचलना अच्छी तरह जानता है। अब भारत के हाथों से ही खुदेगी इस्लामिक जिहादी आतंकवाद की कब्र।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू