लाइव न्यूज़ :

विहिप ने गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने देश में नैतिक मूल्यों के ह्रास को रोकने एवं कर्तव्य निर्वाह बोध को बढ़ावा देने के लिए पठन पाठन में सभी स्तरों पर ‘श्रीमद भगवत् गीता’ को अनिवार्य बनाने की बृहस्पतिवार को मांग की ।

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं विश्व गीता संस्थान के संस्थापक राधा कृष्ण मनोड़ी ने संवाददाताओं से कहा कि श्रीमद भगवत् गीता की अलख जगाने के लिए विश्व गीता संस्थान घर- घर गीता पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य करेगा ।

उन्होंने कहा कि समाज में पैंठ बनाती पाश्चात्य संस्कृति की कुरीतियों पर प्रहार करने के लिए गीता का देश के अंदर व्यापक प्रचार प्रसार जरूरी है।

विहिप के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्रीमद भगवत् गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ की संज्ञा देने की मांग को लेकर परिषद के विश्व गीता संस्थान का का एक शिष्टमंडल जल्द ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपेगा ।

मनोड़ी ने कहा कि सरकारी संस्थानों या नौकरशाहों में मूल्य वर्धन और कर्तव्य निर्वाह की भावना को संवर्धित करने के लिए गीता के सभी अध्यायों के एक तय अवधि में गीता पखवाड़ा के तहत आयोजन को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम श्रीमद भगवत् गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ की संज्ञा देने और समाज के उत्थान में गीता की उपयोगिता को एक सशक्त संसाधन के रूप में प्रयोग करने की मांग करते हैं । ’’

उन्होंने कहा कि शिक्षा में नैतिक मूल्यों का पतन वैश्विक पटल पर हमारी सुसंगठित बौद्धिक प्रतिभा का अपमान हैं, ऐसे में भारत में सभी शिक्षकों के लिये पठन-पाठन में श्रीमद भगवत् गीता को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए ।

मनोड़ी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय सहित सभी शिक्षकों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में गीता को शामिल किया जाना चाहिए ताकि नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल