लाइव न्यूज़ :

विहिप ने राजग शासित बिहार के मदरसे में विस्फोट की एनआईए से जांच की मांग की

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बिहार के बांका जिले के एक मदरसा में हाल में हुए विस्फोट की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की। विस्फोट की इस घटना में मदरसे की इमारत ढह गई थी और एक शख्स की मौत हो गई थी।

भगवा संगठन ने राज्य पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच पर भी सवाल उठाए और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि आठ जून की घटना में अबतक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कुमार को टैग करते हुए ट्वीट किया, “ बांका में विस्फोट के बाद मदरसा और मस्जिद का संचालन करने वाले कहां चले गए? यह किस तरह का विस्फोट था? कौन निशाना था?”

उन्होंने यह भी पूछा कि राज्य सरकार घटना और पुलिस जांच के बारे में उठाए जा रहे सवालों से क्यों भाग रही है। उन्होंने कहा कि मामले की अच्छी तरह से जांच कराए जाने की जरूरत है।

बंसल ने पीटीआई-भाषा से कहा, “राज्य की विशेष जांच टीम को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मामले में कोई सुराग नहीं है। विस्फोट के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। निष्पक्ष जांच के लिए मामले को एनआईए को सौंप दिया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “वोट बैंक की राजनीति के लिए नीतीश कुमार जी ऐसी बातों को नजरअंदाज न करें।”

बसंल ने कहा कि विहिप का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही बांका जिले का दौरा कर घटना की जमीनी रिपोर्ट और एसआईटी जांच की स्थिति का जायजा लेगा।

उन्होंने कहा, “प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारियों से मिलेगा तथा वहां पर हिन्दू समाज की सुरक्षा व जिहादी आतंकियों पर अंकुश सुनिश्चित करने के लिये पुलिस प्रशासन व शासन से निवेदन करेगा।”

पुलिस के ‍वरिष्ठ अधिकारी ने तब बताया था कि बांका के नगर थाना क्षेत्र के नवटोलिया मुहल्ला में स्थित एक मदरसे में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था, जिसमें मदरसे से सटी मस्जिद के एक इमाम की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया