लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में हत्या की घटना के विरोध में विहिप, बजरंग दल ने महाराष्ट्र में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 21:26 IST

Open in App

नागपुर, नौ अक्टूबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा एक स्कूल की प्रधानाचार्य और एक शिक्षक की हत्या करने के विरोध में महाराष्ट्र में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। विहिप ने कहा कि उसने दिन में पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 127 स्थानों पर प्रदर्शन किये।

विहिप के प्रांत मंत्री गोविंद शेंडे ने आरोप लगाया कि इस्लामी चरमपंथी हिंदुओं और सिखों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीरी पंडितों को आतंकवादियों द्वारा अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। केंद्र द्वारा धारा 370 और 35 ए को निरस्त करने और कश्मीर को मुख्यधारा में लाने के बाद अलगाववादी परेशान हैं।’’

गौरतलब है कि शहर के एक सरकारी स्कूल में बृहस्पतिवार को एक महिला प्रधानाचार्य और एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है