लाइव न्यूज़ :

मेनका गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ पशु चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 00:34 IST

Open in App

भोपाल, 23 जून इंडियन वेटनरी एसोसिएशन (आईवीए) ने कहा है कि भाजपा सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी द्वारा एक पशु चिकित्सक को डांटने के दौरान कथित तौर पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में देश भर के पशु चिकित्सकों ने बुधवार को काला दिवस मनाया और काली पट्टी बांधी।

आईवीए द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।

आईवीए अध्यक्ष और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सदस्य उमेश शर्मा ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि देश भर के पशु चिकित्सकों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा कथित तौर पर उनके खिलाफ की जाने वाली भाषा की कड़ी निंदा की और विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर काम किया।

शर्मा ने कहा कि मेनका गांधी ने मंगलवार को फोन पर एक पशु चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और बातचीत के दौरान असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। मेनका गांधी की कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आईवीए ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी एक पत्र लिखा है और उनसे मेनका गांधी की टिप्पणी पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मेनका गांधी के इस कृत्य से भाजपा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है।

एसोसिएशन ने मांग की कि भाजपा सांसद अपनी टिप्पणी वापस लें और सार्वजनिक तौर पर काफी मांगे। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के दौरान देश भर में 150 से अधिक पशु चिकित्सक और एक हजार से अधिक पैरा मेडिक्स लोगों ने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा