लाइव न्यूज़ :

भोपाल में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वयोवद्ध बाघ की मौत

By भाषा | Updated: March 7, 2021 23:10 IST

Open in App

भोपाल, सात मार्च भोपाल में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 20 साल के वयोवृद्ध बाघ की रविवार को मौत हो गई।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में वयोवृद्ध बाघ मुन्ना को तमाम प्रयासों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। रविवार को सुबह इसकी मृत्यु हो गई।’’

उन्होंने कहा कि इस बाघ ने दो मार्च से अपना सामान्य भोजन लेना बंद कर दिया था। इसके पहले इसके दोनों पैर भी लकवा ग्रस्त हो गए थे, जिससे उठने और चलने में अक्षम था।

अधिकारी ने बताया कि वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं तीन अन्य चिकित्सकों द्वारा नर बाघ मुन्ना का इलाज किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इस नर बाघ की मृत्यु का कारण वृद्धावस्था होना बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस बाघ को सामान्य वन मंडल पश्चिम मंडला से 24 अक्टूबर 2019 को बचाव करके वन विहार लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू