लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कर्नाटक में RSS के वरिष्ठ नेता से फोन पर की बात, प्रधानमंत्री की आवाज सुन भावुक हुए सोमशेखर

By भाषा | Updated: April 25, 2020 13:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देभट्ट ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने फोन करके मुझसे बात की, मुझे बहुत प्रसन्नता हुई।पीएम नरेंद्र मोदी नेकरीब छह मिनट तक संघ के वयोवृद्ध नेता एच सोमशेखर से बात की।

मेंगलुरु:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वयोवृद्ध नेता एच सोमशेखर से फोन पर बात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। भट्ट के परिवार के सूत्रों ने बताया कि दूसरी ओर से प्रधानमंत्री की आवाज सुनकर वह भावुक हो उठे। प्रधानमंत्री ने उन्हें सुबह साढ़े आठ बजे फोन लगाया और ‘सोमशेखर जी’ कहकर संबाोधित किया तथा करीब छह मिनट तक उनसे बात की।

संघ के वरिष्ठ नेता ने कई यादों का जिक्र किया कि किस तरह 1968 में वी एस आचार्य के नेतृत्व में जन संघ उडुपी नगर निगम में सत्तासीन हुआ था, संघ परिवार के साथ अपने दशकों पुराने संबंध तथा आपातकाल के दौरान कारावास की घटनाएं भी उनके जेहन में आईं। उडुपी नगर निगम के अध्यक्ष रह चुके भट्ट ने कहा कि यह उनके लिए एक दुर्लभ सम्मान है।

भट्ट ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने फोन करके मुझसे बात की, मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। जयपुर सत्र में उनसे मुलाकात का अपना अनुभव मैंने उन्हें बताया। उन्होंने सेहत का ध्यान रखने को कहा और चिंता जताई।’’

प्रधानमंत्री पार्टी के उन वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात कर रहे हैं जिन्होंने कठिनाईयों के वक्त संघ परिवार के लिए काम किया और भाजपा को बनाने में मदद की। वह उनसे सलाह मश्विरा भी कर रहे हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री पूर्व विधायक राम भट्ट और राज्य विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष डी एच शंकर मूर्ति से भी बात कर चुके हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं