लाइव न्यूज़ :

उड़िया भाषा के वयोवृद्ध पत्रकार बसंत दास का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 मई उड़िया भाषा के वयोवृद्ध पत्रकार बसंत दास का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके परिवार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

वरिष्ठ पत्रकार के बेटे चंदन दास ने बताया कि 16 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद वह घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे थे। सत्ताईस मई को हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ पत्रकार ने शुक्रवार रात को 11 बजे अंतिम सांस ली।

एक जाने-माने पत्रकार होने के अलावा दास बेहतरीन स्तंभकार और लेखक भी थे।

उड़िया भाषा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक समेत कई विशिष्ट लोगों ने दास के निधन पर शोक प्रकट किया।

ओडिशा पत्रकार संघ ने भी दिग्गज पत्रकार की मौत पर शोक जताया है।

महामारी की दूसरी लहर में ओडिशा के 34 पत्रकारों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र