लाइव न्यूज़ :

मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जीके पिल्लई का निधन

By भाषा | Updated: December 31, 2021 13:07 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 31 दिसंबर मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जीके पिल्लई का निधन हो गया है। वह 97 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधी कई परेशानियां थी और अपने घर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

पिल्लई को मलायालम फिल्म उद्योग के सबसे उम्रदराज कलाकारों में से एक माना जाता है। पिछले 65 साल से लगातार वह फिल्म और टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर रहे थे।

अपनी दृढ़ आवाज, मजबूत काया और अनूठी अभिनय शैली के लिए पहचाने जाने वाले पिल्लई ने 320 से अधिक फिल्मों और कुछ धारावाहिकों में काम किया।

पिल्लई का जन्म 1924 में जिले के चिरायिनकीझु में हुआ था। वह 16 वर्ष की आयु में सेना में शामिल हो गए थे और 12 साल तक सेना में सेवाएं देने के बाद, उन्होंने अपने अभिनय को निखारने का काम शुरू किया।

सदाबहार अभिनेता प्रेम नज़ीर का परिचित होने के कारण उन्हें फिल्मों में आने का मौका मिला। 1954 में उन्होंने फिल्म ‘स्नेहसीमा’ से अपने करियर की शुरुआत की।

‘स्नेपका योयान्नन’ ‘स्थानार्थी सरम्मा’, ‘अश्वमेधम’, ‘अरोमल उन्नी’, ‘चूला’, ‘हरिचंद्रन’, ‘कार्यस्थान’ का नाम भी उनकी मशहूर फिल्मों की सूची में शुमार है। 1980 के दशक तक फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अचानक अभिनय से खुद को दूर करने का फैसला किया और फिर 2005 में टीवी धारावाहिकों के माध्यम एक बार फिर अभिनय की दुनिया में लौटे। ‘कुंकुमापूवु’ और ‘कदमत्तथु कथानार’ उनके कुछ लोकप्रिय धारावाहिकों में से हैं।

पिल्लई के परिवार में छह बच्चे हैं। उनकी पत्नी का निधन कुछ साल पहले हो गया था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पिल्लई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा अभिनेता बताया, जिन्होंने अपनी अनूठी अभिनय शैली के माध्यम से विभिन्न पीढ़ियों के लोगों के मन में जगह बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे