पंजाब कांग्रेस की वयोवृद्ध नेत्री सुरजीत कौर कालकट का निधन

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:32 IST2021-05-30T19:32:48+5:302021-05-30T19:32:48+5:30

Veteran leader of Punjab Congress Surjit Kaur Kalkat passes away | पंजाब कांग्रेस की वयोवृद्ध नेत्री सुरजीत कौर कालकट का निधन

पंजाब कांग्रेस की वयोवृद्ध नेत्री सुरजीत कौर कालकट का निधन

होशियारपुर (पंजाब), 30 मई पंजाब कांग्रेस की वयोवृद्ध नेता और होशियारपुर के टांडा से दो बार विधायक रहीं सुरजीत कौर कालकट का लंबी बीमारी के बाद मोहाली में निधन हो गया। वह 91 साल की थीं।

कालकट ने टांडा विधानसभा सीट से 1980 और 1992 में चुनाव जीता था।

वह हरचरण सिंह बराड़ नीत पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं।

उनके पति डॉ.अमीर सिंह कालकट भी टांडा सीट से ही वर्ष 1969 और 1972 में विधायक चुने गए थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सुरजीत कौर कालकट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ होशियारपुर की वयोवृद्ध कांग्रेस नेता सुरजीत कौर कालकट के निधन की खबर से दुखी हूं। कल उनकी प्राकृतिक मौत हुई। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Veteran leader of Punjab Congress Surjit Kaur Kalkat passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे