वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया गया अंतिम संस्कार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2019 20:06 IST2019-09-08T11:52:53+5:302019-09-08T20:06:48+5:30
राम जेठमलानी का अंतिम सरकार लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में शाम को किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास पर कई दिग्गज हस्तियों का तांता लग रहा।

File Photo
जाने माने वकील राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके पुत्र महेश जेठमलानी ने बताया कि जेठमलानी ने नयी दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास में सुबह पौने आठ बजे अंतिम सांस ली। महेश और उनके अन्य निकट संबंधियों ने बताया कि उनकी तबियत कुछ महीनों से ठीक नहीं थी। उनके बेटे ने बताया कि कुछ दिन बाद 14 सितंबर को राम जेठमलानी का 96वां जन्मदिन आने वाला था। वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का शाम को लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया।
Live News Updates in Hindi:-
08 Sep, 19 : 12:46 PM
जेठमलानी के निधन पर येचुरी ने कहा: प्रिय मित्र खो दिया
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने जाने माने वकील राम जेठमलानी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘एक प्रिय मित्र’’ खो दिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘राम जेठमलानी के निधन से गहरे शोक में हूं। वह मेरे प्रिय मित्र, साथी सांसद और न्याय जगत के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। मैं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’
Deep grief at the passing away of Ram Jethmalani. He was a dear friend, fellow Parliamentarian and a legal legend. Deepest condolences to his family and the large number of friends and admirers.
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) September 8, 2019
08 Sep, 19 : 12:10 PM
मनमोहन सिंह ने जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रख्यात अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके देहांत से भारत ने प्रतिष्ठित न्यायविद, सक्षम प्रशासक और अनुभवी सांसद को खो दिया। सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘श्री राम जेठमलानी के निधन पर गहरी संवेदनाएं। उनके निधन से भारत ने प्रतिष्ठित न्यायविद, सक्षम प्रशासक और अनुभवी सांसद को खो दिया है।’’
08 Sep, 19 : 12:02 PM
जेठमलानी के निधन पर येचुरी ने कहा: प्रिय मित्र खो दिया
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने जाने माने वकील राम जेठमलानी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘एक प्रिय मित्र’’ खो दिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘राम जेठमलानी के निधन से गहरे शोक में हूं। वह मेरे प्रिय मित्र, साथी सांसद और न्याय जगत के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। मैं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’
Deep grief at the passing away of Ram Jethmalani. He was a dear friend, fellow Parliamentarian and a legal legend. Deepest condolences to his family and the large number of friends and admirers.
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) September 8, 2019
08 Sep, 19 : 11:57 AM
अमित शाह ने राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि दी
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जाने-माने न्यायविद् राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। और भी कई दिग्गज हस्तियां जेठमलानी के आवास पर जुट रही हैं।
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh pays last respects to veteran lawyer and former Union Minister #RamJethmalani. He passed away this morning at the age of 95. pic.twitter.com/20mdhfZwPE
— ANI (@ANI) September 8, 2019
08 Sep, 19 : 11:56 AM
सोनिया गांधी ने जेठमलानी के निधन पर जताया शोक
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राम जेठमलानी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ’’
08 Sep, 19 : 11:55 AM
जेठमलानी के निधन से देश ने एक बेतहरीन वकील खो दिया
अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि जानेमाने न्यायविद राम जेठमलानी के निधन से देश ने एक बेहतरीन वकील खो दिया है जो साहसी थे और जिन्होंने सर्वाधिक सनसनीखेज फौजदारी और संवैधानिक मामलों को मजबूती से पेश किया।
08 Sep, 19 : 11:54 AM
पीएम मोदी ने ऐसे किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने असाधारण प्रतिभा के धनी वकील और एक प्रतिष्ठित शख्स को खो दिया जिसने अदालतों और संसद में काफी योगदान दिया। जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में रविवार को नयी दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर निधन हो गया। मोदी ने कहा कि जेठमलानी ‘‘हाजिरजवाब, साहसी और किसी भी विषय पर खुद को निडरतापूर्वक अभिव्यक्त करने से न हिचकने वाले व्यक्ति थे।’’ प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राम जेठमलानी जी के निधन से भारत ने एक असाधारण प्रतिभा के धनी वकील और प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया जिसने अदालतों और संसद में काफी योगदान दिया।’’
I consider myself fortunate to have got numerous opportunities to interact with Shri Ram Jethmalani Ji. In these sad moments, my condolences to his family, friends and many admirers. He may not be here but his pioneering work will live on! Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2019