लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार के एम रॉय का निधन, केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:54 IST

Open in App

कोच्चि, 18 सितंबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पी विजयन, विपक्ष के नेता वी डी सतीशन, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकार प्रख्यात पत्रकार के एम रॉय के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि पत्रकारों के अधिकारों को सुनिश्चित करने में उनके योगदान को याद किया जाएगा।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि प्रख्यात पत्रकार और स्तंभकार के एम राय (84) का शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया।

सूत्रों ने बताया कि रविवार को उनका पार्थिव शरीर सेंट थॉमस चर्च में रखा जाएगा और केरल सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने के आदेश जारी किए हैं। राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी ने एर्नाकुलम जिला कलेक्टर को प्रख्यात पत्रकार को राजकीय सम्मान प्रदान करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

आदेश में कहा गया कि केरल सरकार द्वारा मीडियाकर्मियों के लिए स्थापित सर्वोच्च सम्मान स्वदेशाभिमानी-केसरी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार के निधन की खबर से बेहद दुख हुआ।

खान ने ट्वीट किया कि मलयालम और अंग्रेजी मीडिया में सेवा देने वाले दिग्गज पत्रकार के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। पत्रकारिता क्षेत्र और पत्रकारों के अधिकार को सुनिश्चित करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार रॉय ने 1961 में अपने करियर की शुरुआत केरल प्रकाशम के सह-संपादक के रुप में की थी। उन्होंने इकोनॉमिक टाइम्स, द हिंदू और समाचार एजेंसी यूएनआई में भी काम किया।

दैनिक समाचार पत्र मंगलम के संपादक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सक्रिय पत्रकारिता छोड़ दी थी।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि रॉय के निधन से केरल ने एक प्रख्यात पत्रकार खो दिया है, जिन्होंने कई दशकों तक अंग्रेजी और मलयालम पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सतीशन ने कहा कि रॉय के निधन से भारतीय मीडिया को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है।

मुरलीधरन ने रॉय को निष्पक्ष मीडिया हस्ती बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा नैतिक मूल्यों को बरकरार रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल