वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता डॉ. जोगिंदर दयाल का निधन

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:34 IST2021-04-30T18:34:00+5:302021-04-30T18:34:00+5:30

Veteran Communist leader Dr. Joginder Dayal passed away | वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता डॉ. जोगिंदर दयाल का निधन

वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता डॉ. जोगिंदर दयाल का निधन

चंडीगढ़, 30 अप्रैल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वयोवृद्ध नेता डॉ. जोगिंदर दयाल का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया। पंजाब सरकार की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। वह 80 साल के थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दयाल के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों का कट्टर समर्थक बताया।

सरकार की तरफ से एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि पंजाब में भाकपा के वरिष्ठ नेता दयाल का बृहस्पतिवार शाम यहां पीजीआईएमईआर में निधन हो गया।

उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं।

अपने शोक संदेश में सिंह ने दयाल को दिल व दिमाग वाला एक जन नेता करार दिया जिसने समाज के वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान में भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, “लोकतांत्रिक मूल्यों के कट्टर समर्थक रहे डॉ. दयाल लगातार राज्य में शांति और सद्भाव के लिये काम करते रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Veteran Communist leader Dr. Joginder Dayal passed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे