लाइव न्यूज़ :

वयोवृद्ध अभिनेत्री शशिकला का निधन

By भाषा | Updated: April 4, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई,चार अप्रैल वयोवृद्ध अभिनेत्री शशिकला का रविवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं।

पश्चिम भारत सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने शशिकला के निधन की पुष्टि की।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ,‘‘ शशिकला जी का निधन हो गया। वह 88वर्ष की थीं। हमें उनके निधन के कारणों के बारे में जानकारी नहीं है।’’

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संगठन (आईएफटीडीए) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने भी वयोवृद्ध अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की।

शशिकला ने 1960 से 70 के दशक में ‘आरती’, ‘गुमराह’ और ‘छोटे सरकार’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन सहायक भूमिका निभाईं थीं।

महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मी शशिकला जावलकर ने पांच साल की उम्र से ही स्टेज पर अभिनय करना शुरू कर दिया था। उनके पिता के दिवालिया हो जाने के बाद शशिकला परिवार सहित मुंबई आ गईं थी और उन्होंने फिल्मों में काम की तलाश शुरू कर दी थी।

उनकी पहली फिल्म थी 1945 में आई ‘ज़ीनत’ जिसका निर्देशन जानी मानी अभिनेत्री नूरजहां के पति सैय्यद शौकत हुसैन रिजवी ने किया था। छह दशक के अपने करियर में उन्होंने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए शशिकला को 2007 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

शशिकला ने करीब 25 साल की आयु में ओम प्रकाश सहगल से विवाह किया था। वह मशहूर गायक के एल सहगल के परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके दो बेटियां थीं, जिनमें से एक का कैंसर के चलते निधन हो गया था।

गायिका लता मंगेशकर, अभिनेता फरहान अख्तर, निर्माता नावेद जाफरी,केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शशिकला के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंगेशकर ने ट्वीट किया,‘‘ प्रतिभाशाली अभिनेत्री शशिकला के निधन की खबर से दुखी हूं। उन्होंने हर प्रकार की भूमिका निभाई। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट किया कि वह शशिकला के निधन की खबर से शोकाकुल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos