लाइव न्यूज़ :

मशहूर अदाकारा जयंती का निधन

By भाषा | Updated: July 26, 2021 11:38 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 जुलाई मशहूर अदाकारा जयंती का सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।

जनवरी 1945 को बल्लारी में अंग्रेजी के प्रोफेसर बालासुब्रमण्यम और संथानलक्ष्मी के घर जन्मी कमला कुमारी यानी जयंती ने 'जेनु गुडू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता राजकुमार के साथ उन्होंने 40 से अधिक फिल्में की। जयंती ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया।

जयंती को सात बार कन्नड़ फिल्मफेयर पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार (दक्षिण) से सम्मानित किया गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ मशहूर कलाकार जयंती के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। फिल्म उद्योग में उनका बहुत बड़ा योगदान था और उनके निधन से कन्नड़ फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार तथा प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?