लाइव न्यूज़ :

जाने-माने अभिनेता अनुपम श्याम का निधन

By भाषा | Updated: August 9, 2021 08:25 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त जाने-माने अभिनेता अनुपम श्याम का सोमवार को निधन हो गया। गुर्दे में संक्रमण के कारण उन्हें पिछले सप्ताह शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कई अंगों के काम करना बंद करने के बाद सोमवार को उनका निधन हो गया। अभिनेता के दोस्त यशपाल शर्मा ने यह जानकारी दी।

अभिनेता (63) इन दिनों धारावाहिक ‘मन की आवाज :प्रतिज्ञा’ में काम कर रहे थे। वह फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘बैंडिट क्वीन’ में भी नजर आ चुके हैं।

श्याम के दोस्त एवं अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि वह पिछले चार दिन से उपनगर गोरगांव के ‘लाइफलाइन अस्पताल’ में भर्ती थे। उन्होंने अपने दो भाइयों अनुराग और कंचन की मौजूदगी में अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ चिकित्सकों ने करीब 40 मिनट पहले ही हमें उनके निधन की जानकारी दी। मैं तब उनके भाइयों अनुराग और श्याम के साथ अस्पताल में ही था। उनका शव अब भी अस्पताल में ही है। शव को न्यू डिंडोशी, एमएचएडीए कॉलोनी स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में किया जाएगा।’’

श्याम ने अपने तीन दशक लंबे करियर में ‘सत्या’, ‘दिल से’, ‘लगान’, ‘हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया और 2009 में आए धारावाहिक ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में उनके ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार को समीक्षकों की काफी सराहना भी मिली। वह हाल में ‘मन की आवाज :प्रतिज्ञा’ के दूसरे सीजन के लिए शूटिंग कर रहे थे।

अनुराग ने पिछले साल ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि श्याम का डायलिसिस किया जा रहा है। अभिनेता के परिवार ने मनोरंजन जगत के उनके दोस्तों से उनके इलाज के लिए मदद करने का अनुरोध भी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह