बहुत जल्द ही भाजपा का ‘क्लोन’ बन जाएगी आप: चिदंबरम

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:53 IST2021-12-04T19:53:49+5:302021-12-04T19:53:49+5:30

Very soon AAP will become a 'clone' of BJP: Chidambaram | बहुत जल्द ही भाजपा का ‘क्लोन’ बन जाएगी आप: चिदंबरम

बहुत जल्द ही भाजपा का ‘क्लोन’ बन जाएगी आप: चिदंबरम

नयी दिल्ली, चार दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘क्लोन’ (प्रतिरूप) बन जाएगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसी की नकल करना चापलूसी का सबसे उच्च स्वरूप है। आप जितना ही भाजपा की नकल करती है, उतना ही कम प्रासंगिक होती जाती है। बहुत जल्द आप, भाजपा का क्लोन बन जाएगी।’’

चिदंबरम ने उत्तराखंड में कुछ महीनों के भीतर तीन मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि चुनाव से तीन महीने पहले विकास कार्य की शुरुआत करने का मतलब यह होगा कि अब राज्य में विकास कार्य नहीं दिखेगा, बल्कि सिर्फ भाजपा सरकार के शिलान्यास के पत्थर और पट्टिकाएं नजर आएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Very soon AAP will become a 'clone' of BJP: Chidambaram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे