28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2026 11:52 IST2026-02-28T11:50:41+5:302026-02-28T11:52:31+5:30

बारामती में हुए उस दुखद विमान हादसे के एक महीने बाद, जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की जान चली गई थी।

Very Painful! 28 jan to 28 feb horr 30 days 1 Month Ajit Pawar Death Plane Crash Nephew Rohit Pens Emotional Post Mourning His Uncle see note | 28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

file photo

Highlightsभावपूर्ण पोस्ट साझा किया और इस दुखद घटना पर अपना गहरा शोक व्यक्त किया।एक आउटगोइंग कॉल दिखाई दे रही है। कॉल का जवाब नहीं मिला।'अजीत काका व्हाट्सएप' नाम से सेव की गई व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।

बारामतीः 28 जनवरी से 28 फरवरी? चाचा को गए 30 दिन हो गए। हर दिन-रात काटने को दौड़ता है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान पुणे के बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। पवार (66) और चार अन्य लोगों को लेकर जा रहा विमान बारामती हवाई अड्डे पर सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने शनिवार को अपने चाचा को याद करते हुए एक भावपूर्ण पोस्ट साझा किया और इस दुखद घटना पर अपना गहरा शोक व्यक्त किया।

रोहित पवार ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने दिवंगत चाचा की 'अजीत काका व्हाट्सएप' नाम से सेव की गई व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। स्क्रीनशॉट में दुर्घटना की खबर आने के कुछ ही मिनट बाद, सुबह 8:56 बजे रोहित द्वारा की गई एक आउटगोइंग कॉल दिखाई दे रही है। कॉल का जवाब नहीं मिला।

पवार राज्य में पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घपुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि दुर्घटना के बाद आग लग गई थी। 

Web Title: Very Painful! 28 jan to 28 feb horr 30 days 1 Month Ajit Pawar Death Plane Crash Nephew Rohit Pens Emotional Post Mourning His Uncle see note

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे