लाइव न्यूज़ :

देश में क्षमता से बेहद कम हेलीकाप्टर परिचालन हो रहा: पुरी

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन फरवरी नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देश में हेलीकाप्टर परिचालन अपनी क्षमता से कम है और पर्यटन, खनन, कारपोरेट यात्रा तथा चिकित्सा सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में इसकी जरूरत बढ़ रही है।

पुरी ने यहां ऐरो इंडिया 2021 प्रदर्शनी में फिक्की की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में वीडियो संदेश में कहा, “वर्तमान में भारत में हेलीकाप्टर परिचालन हमारे जैसे बड़े देश की क्षमता से कम है। भारत में हेलीकाप्टरों की कुल संख्या लगभग 250 है।”

उन्होंने कहा, “ब्राजील में 1,250, ऑस्ट्रेलिया में लगभग दो हजार, अमेरिका में 14,000 से ज्यादा हेलीकाप्टर हैं। नागरिक उपयोग के लिए पर्यटन, खनन, कारपोरेट यात्रा, एयर एम्बुलेंस, घरेलू सुरक्षा एयर चार्टर इत्यादि के क्षेत्र में हेलीकाप्टरों की जरूरत बढ़ रही है।”

उन्होंने कहा कि मार्च 2020 में भारत में नागर विमानों की संख्या 669 थी जो नवंबर 2020 में बढ़कर 713 हो गई।

पुरी ने कहा कि अगले कुछ सालों में यह संख्या दो हजार से अधिक हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह