लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावों में नोटा के खाते में पड़े बेहद कम वोट

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई देश के पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में बहुत कम संख्या में लोगों ने नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का बटन दबाया है। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा रविवार को जारी है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, असम में कुल मतदाताओं में से 1,54,399 लोगों (1.22 प्रतिशत) ने नोटा को चुना।

केरल में 91,715 (0.5 प्रतिशत) मतदाताओं ने नोटा को चुना। वहीं केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 1.30 प्रतिशत (9,006) मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

तमिलनाडु में नोटा चुनने वालों की संख्या 0.78 प्रतिशत (1,84,604) रही। वहीं पश्चिम बंगाल में 5,23,001 मतदाताओं (1.1 प्रतिशत) ने नोटा का विकल्प चुना।

रविवार देर रात या सोमवार सुबह तक सभी सीटों पर परिणाम आने के बाद इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 2013 में ईवीएम में नोटा का विकल्प डाला गया और उसका अपना चिन्ह भी है।

सितंबर 2013 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने ईवीएम में अंतिम बटन को नोटा का बटन बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग