लाइव न्यूज़ :

युवाओं में फैल रहा है कोरोना का बेहद संक्रामक स्वरूप : आंध्र सरकार

By भाषा | Updated: May 6, 2021 19:10 IST

Open in App

अमरावती, छह मई आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक माना जाने वाला बी.1.617 और बी.1 स्वरूप युवाओं में तेजी से फैल रहा है।

कोशिका एवं जीव विज्ञान केन्द्र की ओर से किए गए अध्ययन के मुताबिक कोरोना का एन440के स्वरूप न तो बेहद संक्रामक है और न ही बेहद घातक है।

अध्ययन के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में से नमूने एकत्र किए गए थे जिनमें बी.1.617 और बी.1 स्वरूप पाया गया है जो कि बेहद संक्रामक माना जाता है। यह दोनों ही स्वरूप युवाओं में तेजी से फैल रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के कोविड कमान एवं नियंत्रण केन्द्र के अध्यक्ष के एस जवाहर रेड्डी ने एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से कोविड-19 महामारी को लेकर 25 अप्रैल को जारी ताजा जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों का संबंध बी.1.617 से है।

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में एन440के स्वरूप का कोई उल्लेख नहीं है।

हैदराबाद स्थित सीसीएमबी की ओर से इस संबंध में आंध्र, तेलंगाना और कर्नाटक से नमूने लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की गयी ।

जवाहर रेड्डी ने कहा कि अनुसंधान में यह पता चला है कि कोरोना का एन440के स्वरूप उतना संक्रामक और घातक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर