लाइव न्यूज़ :

मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए पास जारी करने के लिये बृहस्पतिवार से होगा सत्यापन

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:52 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त मुंबई के 53 उपनगरीय स्टेशनों पर बृहस्पतिवार से कोविड-19 टीकाकरण के लिये एक ऑफलाइन सत्यापन प्रक्रिया तथा कोविड निरोधक टीकों की दोनों खुराक ले चुके लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिये मासिक पास जारी करने का काम शुरू हो जायेगा । स्थानीय निकाय विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की थी कि जिन लोगों ने कोरोना वायरस निरोधक टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद 14 दिन पूरे कर लिए हैं, उन्हें 15 अगस्त से उपनगरीय ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसे नागरिक जिन्होंने कोविड टीकों की दूसरी खुराक लेने के बाद 14 दिन का समय पूरा कर लिया गया है, उन्हें मासिक यात्रा पास लेने के उद्देश्य से सत्यापन कराने के लिये टीकाकरण प्रमाण पत्र की प्रति लाना होगा ।

बयान में कहा गया है, ‘‘सत्यापन के बाद जो लोग योग्य होंगे उन्हें 15 अगस्त 2021 से लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति होगी ।

इसमें कहा गया है कि इसके लिये बीएमसी के क्षेत्र में पड़ने वाले 53 रेलवे स्टेशनों पर कुल 358 हेल्प डेस्क बनाया जायेगा ।

स्थानीय निकाय विभाग ने बताया कि यह हेल्प डेस्क सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू