लाइव न्यूज़ :

वेंकैया नायडू ने स्थानीय स्तर पर काम कर रहे कोविड-19 योद्धाओं की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: April 24, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कोरोना वायरस की महामारी के दौरान स्थानीय स्तर पर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे कोविड-19 योद्धाओं की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में, पंचायती राज संस्थान मौजूदा संकट में जरूरतमंदों और गरीबों तक पहुंचने के सबसे बेहतर उपाय हैं।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मैं स्थानीय स्तर पर कार्य कर रहे कोविड-19 योद्धाओं की इस मुश्किल समय में हमारे नागरिकों की महान सेवा करने के लिए प्रशंसा करता हूं। राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि राज्यों को ‘3एफ’ - फंड (कोष), फंक्शन (कार्य) और फंक्शनरी (अधिकारी)- बढ़ाने पर काम करना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के प्रावधानों को उसके उद्देश्य एवं भावना के साथ लागू कर हम भारत की लोकतांत्रिक जड़ों को और मजबूत कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग