वेंकैया नायडू ने ओणम पर देशवासियों को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 11:54 IST2021-08-21T11:54:26+5:302021-08-21T11:54:26+5:30

Venkaiah Naidu greets countrymen on Onam | वेंकैया नायडू ने ओणम पर देशवासियों को बधाई दी

वेंकैया नायडू ने ओणम पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों को शनिवार को ओणम की बधाई देते हुए कामना की कि यह त्योहार सभी के लिए शांति एवं समृद्धि लाए। ओणम से देश के विभिन्न हिस्सों में फसल कटाई की शुरुआत होती है। उपराष्ट्रपति ने कहा यह केरल के महान राजा महाबली की स्मृति में भी मनाया जाता है, जिन्हें उनके बड़प्पन और उदारता के लिए जाना जाता है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, “कामना करता हूं कि यह जीवंत त्योहार सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Venkaiah Naidu greets countrymen on Onam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Venkaiah Naidu