लाइव न्यूज़ :

बाइक बोट घोटाला मामले में वेनिस मॉल का मालिक सुरेंद्र सिंह भसीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2020 16:10 IST

Open in App

नोएडा, 15 दिसंबर गौतम बुद्ध नगर में हुए करोड़ों रुपये के बाइक बोट घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा, मेरठ ने सोमवार देर रात को सुरेंद्र सिंह भसीन उर्फ मोंटी भसीन को गिरफ्तार किया।

मोंटी भसीन ग्रेटर नोएडा में वेनिस मॉल का मालिक है और बाइक बोट घोटाले में आरोपी है। उसे सोमवार देर रात को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

आर्थिक अपराध शाखा के एसपी राम सुरेश यादव ने बताया, ‘‘वर्ष 2017 में हुए बाइक बोट घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता संजय भाटी, विजेंद्र हुडा और अन्य ने सुरेंद्र भसीन के साथ मिलकर घोटाले की रकम की हेराफेरी की थी।’’

सुरेंद्र भसीन पर 98 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप है। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी सत्येंद्र भसीन को इससे पहले भी जनवरी 2018 में धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह अभी जमानत पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा