लाइव न्यूज़ :

ग्राहकों को अखबार में खाने की वस्तुएं देना बंद करें विक्रेता: महाराष्ट्र एफडीए

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:33 IST

Open in App

पुणे, 23 दिसंबर महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने एक आदेश जारी कर खाद्य सामग्री बेचने वालों से कहा है कि वे ग्राहकों को अखबार में लपेट कर खाने की वस्तुएं न दें क्योंकि छपाई में प्रयुक्त होने वाली स्याही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

एफडीए ने विक्रेताओं को ‘वड़ा पाव’, ‘पोहे’, मिठाइयां, भेल और अन्य वस्तुएं अखबार में लपेट कर ग्राहकों को नहीं देने को कहा है और इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

एफडीए की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया, “खाने की वस्तुएं देते समय विक्रेता अकसर अखबार में लपेटकर चीजें देते हैं। अखबार की छपाई में प्रयुक्त होने वाली स्याही रसायनों से निर्मित होती है और वड़ा पाव, पोहे, भेल, बेकरी के उत्पाद और इस प्रकार की अन्य वस्तुएं अखबार में लपेट कर देना खतरनाक हो सकता है।”

बयान में कहा गया, “विक्रेताओं को अखबार में खाने की सामग्री देना बंद कर देना चाहिए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग