लाइव न्यूज़ :

असम और मिजोरम के बीच 12 दिनों बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हुई

By भाषा | Updated: November 10, 2020 00:00 IST

Open in App

आइजोल, नौ नवंबर असम और मिजोरम के बीच सीमा को लेकर विवाद ठंडा होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-306 पर से नाकेबंदी हटा ली गई और 12 दिनों बाद सोमवार को दोनों राज्यों के बीच वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मिजोरम के पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) खिंगते ने पीटीआई-भाषा को बताया कि असम से शाम चार बजे तक पुलिस सुरक्षा के साथ 23 वाहन राज्य में प्रवेश कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 31 वाहन सीमा पार कर शाम तक असम में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि 19 और वाहन मिजोरम से रवाना होने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि असम में प्रवेश करने के लिए सभी 50 वाहनों के वैरेंगेट चौकी पार करने के बाद कछार जिले के लैलापुर में फंसे वाहनों को असम सरकार द्वारा रवाना कर दिया जाएगा ।

खिंगते ने कहा कि असम के कछार जिले की सीमा से सटे मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगटे और सैहापुई ‘वी’ गांवों और असम में करीमगंज जिले से लगे पश्चिम मिजोरम के ममित जिले के थिंगलुन गांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा पर स्थिति सामान्य है और क्षेत्र में हिंसा की कोई नई घटना नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए