लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में अवैध विस्फोटकों से लदा वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:10 IST

Open in App

पाकुड़, 23 अक्टूबर झारखंड के पाकुड़ जिले में मालपहाड़ी थाने की पुलिस ने शनिवार को विस्फोटकों से लदे एक वाहन को जब्त किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से एसडीपीओ अजित कुमार विमल पूछताछ कर रहे हैं और जब्त विस्फोटकों की गिनती जारी है।

उन्होंने बताया कि एक वाहन (संख्या डब्ल्यूबी 53बी 4971) पश्चिम बंगाल के राजग्राम की ओर से आ रहा था, तभी नसीपुर जांच चौकी के नजदीक मालपहाड़ी पुलिस ने उसे रोका।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला, जिसे बोरियों में रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन व एसडीपीओ को दी गई। खबर लिखे जाने तक जब्त वाहन से विस्फोटकों से भरी 29 बोरी बरामद हो चुकी थी।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति वाहन चालक है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल