जम्मू-कश्मीर के रामबन में खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:37 IST2021-07-02T19:37:56+5:302021-07-02T19:37:56+5:30

जम्मू-कश्मीर के रामबन में खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
बनिहाल/जम्मू, दो जुलाई जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से एक निजी यात्री वाहन शुक्रवार को फिसलकर एक गहरी खाई में गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी डी नित्या ने बताया कि यह घटना रामबन जिले के डिगडोले में हुई। उन्होंने बताया कि एक वाहन से टकराने के बाद कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि वाहन रामबन से नील गांव की तरफ जा रहा था।
एसएसपी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, मृतकों की पहचान स्थापित करने की कोशिश हो रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।