लाइव न्यूज़ :

कुएं में गिरा वाहन, थाना प्रभारी और आरक्षक की मौत

By भाषा | Updated: February 27, 2021 13:05 IST

Open in App

सिवनी, (मप्र) 27 फरवरी मध्यप्रदेश में सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत पौड़ी गांव में 26-27 फरवरी की दरमयानी रात में एक वाहन के सड़क किनारे खेत में बने कुंए में गिर जाने से वाहन सवार पुलिस निरीक्षक और आरक्षक की मौत हो गयी।

बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि एसयूवी के कुंए में गिर जाने से छपारा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नीलेश परतेती (40) और वाहन चला रहे आरक्षक चंदकुमार चौधरी (38) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी और एक आरक्षक बीती रात कान्हीवाड़ा क्षेत्र से थाने लौट रहे थे तभी कलारबांकी-बंडोल के बीच पौड़ी गांव के नजदीक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से उनका वाहन टकरा कर अनियंत्रित हो गया और खेत में बने कुएं में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुएँ में वाहन गिरा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

पंचेश्वर ने बताया कि सूचना मिलते ही बंडोल थाना पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कुएं से निकाल लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां