लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में वाहन खाई में गिरा, छह की मौत 18 घायल

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:19 IST

Open in App

मुंबई, 23 जनवरी महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में शनिवार को एक वाहन के 400 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जिले के तोरनमल हिल स्टेशन से दस किलोमीटर दूर खड़की घाट के पहाड़ी रास्तों पर यह दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुयी ।

उन्होंने बताया कि घटना के समय वाहन में 24 लोग सवार थे और इनमें से अधिकतर श्रमिक थे । पुलिस के अनुसार वाहन अच्छी स्थिति में नहीं था ।

नंदुरबार के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने पीटीआई भाषा को बताया कि घाट इलाके से गुजरते हुये यह घटना हुयी ।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों में से सात की हालत नाजुक है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित