लाइव न्यूज़ :

बारूदी सुरंग में विस्फोट कर वाहन को उड़ाया, एक व्यक्ति की मृत्यु

By भाषा | Updated: August 5, 2021 11:46 IST

Open in App

रायपुर, पांच अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक निजी वाहन को उड़ा दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा 11 अन्य घायल हो गए।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने यहां बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बोलेरो वाहन को उड़ा दिया है। इस घटना में एक व्यक्ति धान सिंह की मृत्यु हो गई है तथा 11 अन्य घायल हुए हैं।

पल्लव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह बोलेरो वाहन में सवार होकर कुछ लोग मध्यप्रदेश के बालाघाट से तेलंगाना जा रहे थे। सुबह करीब 7.30 बजे वाहन घोटिया गांव के पास पहुंचा, तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा और 12 लोग घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान धान सिंह की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं छह अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

पल्लव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ​अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह