लाइव न्यूज़ :

नोएडा में वाहन ने एक परिवार के तीन सदस्यों को टक्कर मारी, दो की मौत

By भाषा | Updated: September 20, 2021 13:39 IST

Open in App

नोएडा, 20 सितंबर नोएडा में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर 37 के दादरी रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे रविवार देर रात ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे एक परिवार के तीन लोगों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई है। यह परिवार मथुरा से गोवर्धन परिक्रमा करके नोएडा स्थित घर पर लौट रहा था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से आगरा के रहने वाले रामकरण शर्मा (46 वर्ष) नोएडा के सलारपुर की एक सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर रात मथुरा के गोवर्धन से परिक्रमा कर वह घर लौटे रहे थे और देर रात करीब दो बजे सलारपुर स्थित घर जाने के लिए सेक्टर 37 फ्लाईओवर के नीचे खड़े होकर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कोर्पियो कार के चालक ने सड़क किनारे खड़े रामकरण शर्मा, उनकी पत्नी नीरज शर्मा और बेटी अंजली शर्मा को कुचल दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने नीरज शर्मा (40 वर्ष) और उनकी बेटी अंजली शर्मा (19 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया जबकि रामकरण शर्मा के हाथ में गंभीर चोट आई है।

उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो कार का नंबर मौके पर मौजूद लोगों ने नोट कर लिया है, जिसके आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शवों का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव