असम के मुख्यमंत्री हिमंत की मॉं को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसयूवी लेकर फरार हुआ ड्राइवर

By भाषा | Updated: January 10, 2023 15:22 IST2023-01-10T15:16:57+5:302023-01-10T15:22:54+5:30

असम सीएम की मॉं मृणालिनी देवी असम साहित्य सभा की उपाध्यक्ष हैं, जबकि मुख्यमंत्री के भाई गुवाहाटी में एक प्रकाशक और किताबों की एक दुकान के मालिक हैं। 

Vehicle carrying Chief Minister Himanta's mother met with accident, no one injured | असम के मुख्यमंत्री हिमंत की मॉं को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसयूवी लेकर फरार हुआ ड्राइवर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत की मॉं को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसयूवी लेकर फरार हुआ ड्राइवर

Highlightsसीएम की मॉं और भाई दिगंत बिस्वा सरमा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से दीफू जा रहे थे। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मोरीगांवः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मॉं को ले जा रहा एक वाहन मंगलवार को मोरीगांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हादसे में हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मोरीगांव के जिला परिवहन अधिकारी बपन कालिता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “सरमा की मॉं मृणालिनी देवी और भाई दिगंत विश्व शर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू जा रहे थे, तभी सिलसंग इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।”

कालिता ने कहा कि जिला पुलिस अधिकारियों ने गुवाहाटी लौटने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी और चालक का पता लगाने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। मृणालिनी देवी असम साहित्य सभा की उपाध्यक्ष हैं, जबकि मुख्यमंत्री के भाई गुवाहाटी में एक प्रकाशक और किताबों की एक दुकान के मालिक हैं। 

Web Title: Vehicle carrying Chief Minister Himanta's mother met with accident, no one injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे