लाइव न्यूज़ :

आपको प्याज की पड़ी है 'सरकार' के पास बहुत काम है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 18:28 IST

सरकार के पास और भी कई काम हैं जैसे उसे एन्काउंटर करने हैं, कांग्रेस को खत्म करना है, गैर बीजेपी वाला परिवारवाद खत्म करना है.

Open in App

ये गोरखपुर है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसी शहर के सांसद रहे हैं. इसी शहर के गोरक्षनाथ पीठ के महंत हैं. कहते हैं गोरखपुर में उनकी मर्जी के बिना शायद ही कुछ होता है. लेकिन त्योहारों के मौसम में आम आदमी के काम की एक चीज उनके नियंत्रण से बाहर से है, वो है सब्जियां.

गोरखपुर शहर के एक आम आदमी सब्जी लेने पहुंचे हैं, घर से झोला लेकर आए हैं, लेकिन बताते हैं कि बस हिम्मत नहीं होती. बोले, “सोचा था कि एक हफ्ते की सब्ज़ी ले लें, लेकिन बस एक दो टाइम की सब्जी ले पा रहे है”. इसी बीच जब उनसे प्याज़ के रेट पर सवाल हुआ तो आंसू निकल गए. कहते हैं “घर में बता दिया है  बहुत संभाल के प्याज़ इस्तेमाल करना है. आधा किलो प्याज़ से हफ्ते भर काम चला रहे हैं. बस जरूरी सब्जियों में प्याज़ डालनी है”.

ऐसा नहीं है सभी सिर्फ आलोचक हैं कुछ लोग समाधान लेकर आए..काले कोट पहने एक जनाब ने मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान से लेकर अर्थशास्त्र तक समझा दिया. बता रहे हैं कि “ये जो प्राकृतिक आपदा आई उससे सब्जियां गल गई, इसलिए मंहगी हो गई”. वो सरकार को प्यार से हल्का सा डांटते है कि क्या कर रहे हैं सरकार. इन रेहड़ी पटरी वालों की मनमानी को रोकते क्यों नहीं. आपका ध्यान हटते ही ये ठेले वाले लोगों को लूटने लगते हैं. आगे कहते हैं कि “ये रेहड़ी वाले यूनियन बनाकर मनमाने रेट पर सब्जियां बेचने लगते हैं. जब कि इन्हें मंडी में तो इससे आधे रेट में सब्जियां मिलती है. सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए. “

लेकिन ये क्या आप सरकार को सलाह भी दे रहे तो इतनी छोटी, रहने दीजिए. आप लोग आम हैं और आप की सोच भी आम है. सरकार ने पहले आपको धरती का स्वर्ग दिया और इसी महीने बड़ी खुशखबरी देने पर आमादा है. सरकार प्रभु श्री राम को धरती पर घर दिलाने के दावे कर रही है, उस पर आपका ध्यान ही नहीं है. आपको अपने घर-रसोई की चिंता है उधर पीएम मोदी पाकिस्तान का पानी रोकने की तैयारी कर कर रहे हैं. इधर आप हैं कि आलू प्याज कर रहें हैं.

जाते जाते एक बात और कि महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव है, सरकार अपने प्रमुख काम यानि प्रचार पर हैं. खुद योगी जी महाराष्ट्र में प्रचार कर आए. सरकार के पास और भी कई काम हैं जैसे उसे एन्काउंटर करने हैं, कांग्रेस को खत्म करना है, गैर बीजेपी वाला परिवारवाद खत्म करना है. और आपको बस अपने परिवार की पड़ी है. अब आप खुद ही सोचिए कि राष्ट्रवाद चुनिएगा या रसोई. आपके पास विकल्प नहीं है और जिनको रसोई की, अपने परिवार की चिंता है, प्याज की चिंता है तो वो पाकिस्तान चले जाएं, बाकी बचे लोग विकास को देखें, जिनको नहीं दिखे तो वो महसूस करें.

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महँगाई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह